होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भूसा बनाते समय युवक का हाथ कुट्टी मशीन में फंसा, हालत गंभीर।

दुद्धी (सोनभद्र)। जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात

duddhi

6:10 PM, Jan 13, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

भूसा बनाते समय युवक का हाथ कुट्टी मशीन में फंसा, हालत गंभीर।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघमंदवा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुआल से भूसा बनाते समय एक युवक का हाथ कुट्टी काटने वाली मशीन में फंस गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाताजुआ ग्राम पंचायत के बघमंदवा गांव निवासी 18 वर्षीय संदीप कुमार, पुत्र मुंद्रिका प्रसाद, मंगलवार सुबह खेत में पुआल से भूसा बना रहा था। इसी दौरान वह कुट्टी मशीन में पुआल डाल रहा था कि अचानक उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया। तेज गति से चल रही मशीन में हाथ फंसते ही संदीप दर्द से चीख पड़ा और मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मशीन को बंद कराया और गंभीर रूप से घायल संदीप को बाहर निकाला। उसके हाथ से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions