पत्नी बाजार गई और माता-पिता शादी में, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पत्नी बाजार गई और माता-पिता शादी में, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
5:42 PM, Apr 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Nareh gupta

मृतक की फाइल फोटो
सोनभद्र। बभनी जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदूर के जमतीडाड़ टोले में बुधवार की देर रात एक 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमतीडाड़ निवासी संदीप कुमार (28 वर्ष), पुत्र राम जन्म, बुधवार को अपने दो बच्चों के साथ घर पर था। उसकी पत्नी साप्ताहिक बाजार गई हुई थी, जबकि माता-पिता एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।शाम के समय संदीप अपने दूसरे घर (पाही) पर चला गया। जब परिजन शादी से वापस लौटे और संदीप घर पर नहीं मिला, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कीखोजबीन करते हुए जब परिजन पाही पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। संदीप का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल बभनी पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेज दिया। युवक ने किन इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया की किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया गया है ,इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद ही हो पता चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।






