होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विंण्ढमगंज:चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी व सामान पार

विंण्ढमगंज - चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी व सामान पार

6:21 AM, Apr 23, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

विंण्ढमगंज:चोरी की वारदात, घर व होटल से नगदी व सामान पार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



दुद्धी सोनभद्र विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बुटबेढ़वा निवासी अजय कुमार गुप्ता के घर में बीती रात्रि लगभग 11:30 बजे अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अजय कुमार गुप्ता का आवास रेलवे स्टेशन विंढमगंज के समीप स्थित है, जहां उनके घर में ही एक छोटा होटल भी संचालित होता है।घटना के समय घर के सभी सदस्य पास ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और अंदर घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला। चोरों ने होटल की दिनभर की बिक्री की नगदी के साथ-साथ खाने-पीने की सामग्री भी चुरा ली।घटना की जानकारी मिलते ही अजय कुमार गुप्ता की पुत्री आर.सी. गुप्ता ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions