जमीन कब्जा करने को लेकर महिला से की मारपीट जान से मारने की दी धमकी
जमीन कब्जा करने को लेकर महिला से की मारपीट जान से मारने की दी धमकी, चूर्क क्षेत्र का मामला
1:49 PM, Apr 13, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: संजय सिंह

घटना में घायल महिला
चुर्क सोनभद्र राबर्ट्सगंज कोतवाली के चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत रौप गांव मलुवा टोला में रविवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी रौप मलुवा टोला निवासी पुष्पा देवी पत्नी, बृजमोहन मौर्या ने कोतवाली राबर्ट्सगंज में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने ससुर की जमीन जो उन्होंने मेरे लड़के के नाम वसीयत कर दी थी उसी जमीन पर खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन कर रही थी उसी जमीन को स्वामी श्यामानंद सरस्वती जो पुलिस लाइन के सामने अपना मठ और घर बना कर रहते हैं जमीन का रजिस्टर्ड वसीयत होने के बावजूद उस समय मौजूदा लेखपाल से मिलकर उन्होंने फर्जी तरीके से कुछ लोगों के नाम से करवा कर फिर उनसे कुछ लोगों के नाम बैनामा लेकर उस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से 20-25 लोगों को लेकर पहुंचे उस समय पुष्पा देवी के पति तथा बच्चे घर से बाहर थे घर में केवल तीन महिलाएं ही थी वह जमीन पर कब्जा करने लगे जब उसका विरोध किया गया तो स्वामी श्यामानंद सरस्वती एवं कुंदन तथा कुछ गांव के लोग पुष्पा देवी से मारपीट करने लगे जिसमें कारण पुष्पा देवी गंभीर घायल हो गई जब वह चिल्लाई तब गांव के लोग तथा कुछ लोगों के द्वारा 112 नंबर पुलिस को फोन भी किया गया तब वह लोग पहुंचकर महिला की जान बचाई जब तक पुलिस पहुंची मारपीट करने वाले वहां से भाग गए महिला ने यह बताया लगाया कि हमारे घर में हम महिलाओं के अलावा उस समय कोई नही था तभी स्वामी श्यामानंद सरस्वती कुछ लोगो को लेकर भारी संख्या में गाडी से आए और जमीन पर कब्जा करने लगे जब हम लोग मना करने लगी तब मारपीट करने लगे जब तक पुलिस आई वह लोग भाग गए
यह भी पढ़ें






