होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कुएं में डूबने से महिला की मौत, ढाई साल का मासूम हुआ बेसहारा

म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांगा (Chaanga) गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कुएं में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।

muirpur

4:36 PM, Apr 27, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Babulal Sharma / Prashant Dubey

कुएं में डूबने से महिला की मौत, ढाई साल का मासूम हुआ बेसहारा

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांगा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कुएं में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फुल कुंवर (38 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुल कुंवर किसी कार्यवश घर के पास स्थित कुएं के समीप गई थीं, तभी अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गईं। काफी देर तक घरवालों को जानकारी नहीं हो पाई। बाद में ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो कुएं में उनका शव दिखाई दिया।

Image

विज्ञापन

घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा तत्काल दी गई, जिसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. पल्लवी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका का एक ढाई साल का छोटा बच्चा है, जिसकी देखभाल को लेकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions