होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से महिला की मौत, पति घायल चोपन थाना क्षेत्र का मामला स्थानीय पुलिस मौके पर

8:01 PM, Apr 10, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: अनिल कुमार अग्रहरि

अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

घटना स्थल पर जुटी भीड़

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
अनिल कुमार अग्रहरि

डाला सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।बताया जा रहा है कि दुद्धी क्षेत्र में अपनी बेटी-दामाद से मिलकर मोटरसाइकिल से चोपन लौट रहे दंपती जैसे ही बाड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी पिछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार महिला सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे में 52 वर्षीय शांति पटेल पत्नी रामसेवक पटेल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि रामसेवक पुत्र विक्रम पटेल निवासी चोपन बैरियर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए चोपन सीएचसी भेजा गया।पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions