होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दो महीने से मजदूरी न मिलने से मजदूरों ने गेट पर किया विरोध।

डाला / सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि : सोन प्रभात

sonbhadra

8:33 AM, Jan 3, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

दो महीने से मजदूरी न मिलने से मजदूरों ने गेट पर किया विरोध।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

डाला / सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि : सोन प्रभात

डाला सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के सलाईबनवा स्थित निर्माणाधीन सीमेन्ट फैक्ट्री में कार्यरत एक कंपनी अन्तर्गत कार्य करा रहे ठेकेदार के द्वारा लगभग 70 से 80 मजदूरों का दो महीने का मजदूरी बकाया का मामला प्रकाश में आया जिसका भुगतान नहीं होने पर क्षुब्ध होकर मजदूरों ने निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंचकर नाराजगी जताते हुए काम बन्द कर विरोध प्रदर्शन करते हुए हड़ताल कर दिया गया ।

Image

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह लगभग आठ बजे बकाया मजदूरी को लेकर कंपनी ठेकेदार के अंतर्गत कार्य कर रहे सभी मजदूर द्वारा निर्माणाधीन सीमेंट कंपनी के मुख्य गेट पर पहुँच कर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल दिया गया। जिसे देख वहीं अन्य मजदूरों ने आईडीएल कंपनी के ठेकेदार पर उनके ही ठेके के अंतर्गत कार्यरत लगभग 100 मजदूरों ने पीएफ नहीं जमा करने का आरोप लगाया और बताया कि ठेकेदार द्वारा हम सभी के पेमेंट से पीएफ के नाम पर पैसा काट लिया जाता है जिसके वावजूद पीएफ खातों में पैसा ठेकेदार द्वारा नहीं किया जाता है जिसके कारण हम सभी मजदूरों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं ।

Image

विज्ञापन

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में शंभू चौधरी जयप्रकाश दीपक संतोष दुबे कैलाश नाथ रामबली दीपक कुमार अवधेश यादव विनोद कुमार यादव गोपाल राहुल रामलाल विकास पाल रघुवंश पाल रामलाल सोनू कुमार सुरेंद्र पाल सूरज आलू रेड्डी राजेश भारत रामलाल शिवपूजन कृष्ण कुमार राम जन्म दशरथ राम शिवापूजन ने बताया कि आयुष इंजिनियरिंग में काम करने वाले 70 से 80 मजदूरो का भूगतान पिछले नवम्बर-दिसम्बर महिनों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है और ठेकेदार हम लोगों को आज- कल कहकर धीरे धीरे दो महिना बीता दिए और फोन से बात भी अब नहीं करते हैं जिसके कारण हम मजदूर भूखमरी के कगार पर आ गये हैं अगर दो दो महीने पेमेंट नहीं मिलेगा तो हम सभी अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करें और बच्चों का स्कूल पीस दवाईयां खाने हेतु राशन कहा से करेंगे। बहुत सारी जिम्मेदारी से होकर गुजरता पड़ता है । निर्माणाधीन सीमेंट कंपनी के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक एनएलबीटी का पेमेंट किसी कारणवश रूक गया था जिसका निस्तारण हो गया और कार्यरत ठेकेदार के खाते में पेमेंट जा चुका है भुगतान आज संभवतः किया जायेगा और कुछ हड़ताल कर रहे मजदूर भी कार्य पर वापस चलें गए हैं ।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions