होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बरात में डांस करते समय युवक की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय चलता रहा झाड़फूंक

बरात में डांस करते समय युवक की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय चलता रहा झाड़फूंक

6:28 AM, May 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

बरात में डांस करते समय युवक की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय चलता रहा झाड़फूंक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कदरा गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बरात में डांस कर रहे 28 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आरोप है कि युवक को समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय मौके पर मौजूद लोग झाड़फूंक कराते रहे, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी।जानकारी के अनुसार, कुरछा गांव निवासी सुनील कुमार अपने ममिया ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके ममेरे साले की बरात गुरुवार रात चोपन थाना क्षेत्र के कदरा गांव पहुंची थी। शादी समारोह में म्यूजिक सिस्टम पर डांस चल रहा था और सुनील कुमार भी अन्य युवकों के साथ नाच रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डांस के दौरान अचानक सुनील के सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय वहां मौजूद लोगों ने ओझा- सोखा को बुलाकर झाड़फूंक शुरू करा दी। काफी देर तक झाड़फूंक चलती रही, लेकिन सुनील की हालत बिगड़ती गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।घटना के बाद बरात पक्ष के लोग शव को निजी वाहन से उनके घर कुरछा गांव लेकर चले गए। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions