होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शॉट सर्किट से घर में सो रहे युवक झुलसा, रेफर

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढेढ़ी मे बुधवार की भोर में आग लगने से एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गया है। संदीप को झुलसे स्थिति मे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसका पैर जांघ एड़ी हाथ मुँह झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि वह अपने कच्चे घर में सो रहा था कि आग लग गई। आग विकराल रूप धारण कर लिया था। वह जोर-जोर चिल्लाने लगा तथा आग से चारों तरफ घिर गया। किसी तरह लोगों की मदद से उसको बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग लगने के कारण कमरे में रखा हुआ पलंग ,अलमारी, श्रृंगार दान, टीवी, फ्रिज कूलर ,कपड़े गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से जले हुए युवक को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बर्न यूनिट जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि संदीप का भाई अन्जय कुमार चेन्नई काम करने के लिए अपने परिवार के साथ गया हुआ है। संदीप उसके कमरे में सो रहा था कि भोर मे लगभग अचानक आग का धुआं और आग देखकर घबरा गया। वह जिस गेट से निकलना चाहता था, उसी गेट के पास भयंकर आग लगने से वह घिर गया और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगा। बिजली विभाग को सूचना दी गई। जिससे आपूर्ति बंद कराकर उसे निकाला गया। गया तथा संदीप को अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। शार्ट सर्किट सेे घटना हुई ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

sonbhadra

8:49 PM, Mar 11, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

शॉट सर्किट से घर में सो रहे युवक झुलसा, रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढेढ़ी मे बुधवार की भोर में आग लगने से एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गया है। संदीप को झुलसे स्थिति मे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसका पैर जांघ एड़ी हाथ मुँह झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि वह अपने कच्चे घर में सो रहा था कि आग लग गई। आग विकराल रूप धारण कर लिया था। वह जोर-जोर चिल्लाने लगा तथा आग से चारों तरफ घिर गया। किसी तरह लोगों की मदद से उसको बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग लगने के कारण कमरे में रखा हुआ पलंग ,अलमारी, श्रृंगार दान, टीवी, फ्रिज कूलर ,कपड़े गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से जले हुए युवक को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बर्न यूनिट जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि संदीप का भाई अन्जय कुमार चेन्नई काम करने के लिए अपने परिवार के साथ गया हुआ है। संदीप उसके कमरे में सो रहा था कि भोर मे लगभग अचानक आग का धुआं और आग देखकर घबरा गया। वह जिस गेट से निकलना चाहता था, उसी गेट के पास भयंकर आग लगने से वह घिर गया और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगा। बिजली विभाग को सूचना दी गई। जिससे आपूर्ति बंद कराकर उसे निकाला गया। गया तथा संदीप को अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। शार्ट सर्किट सेे घटना हुई ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions