होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, म्योरपुर में हादसे से मचा हड़कंप.

मृतक की पहचान जफर उर्फ सुहैल पुत्र नसीम अहमद, निवासी म्योरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी डॉक्टर के घर की छत पर काम कर रहा था। छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही थी और उस समय बिजली आपूर्ति चालू थी।

muirpur

3:12 PM, Apr 29, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Prashant Dubey

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, म्योरपुर में हादसे से मचा हड़कंप.

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर (सोनभद्र): बुधवार दोपहर थाना क्षेत्र के लिलासी मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक मकान की छत पर टीन शेड लगाने का कार्य कर रहा था, इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

मृतक की पहचान जफर उर्फ सुहैल पुत्र नसीम अहमद, निवासी म्योरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी डॉक्टर के घर की छत पर काम कर रहा था। छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही थी और उस समय बिजली आपूर्ति चालू थी।

Image

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम करते समय अचानक जफर का संपर्क हाईटेंशन लाइन से हो गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह करीब 20 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद बंशी नामक युवक ने तत्काल घटना की जानकारी मकान मालिक को दी।

घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए म्योरपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे को जबरन काम के लिए ले जाया गया था, जबकि वह जाने के लिए तैयार नहीं था।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, जफर पेशे से वेल्डिंग का काम करता था और अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता स्थानीय बाजार में सैलून की दुकान चलाते हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions