होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हरि कीर्तन कार्यक्रम से लौट रहे थे युवक, पुलिस ने वाहन सीज कर चालक की तलाश शुरू की

ghorawal

11:59 AM, May 8, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Shaktipal

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

घोरावल/सोनभद्र। जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है तथा फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डोरिहार गांव निवासी 27 वर्षीय राजेश कोल पुत्र लल्लन कोल गुरुवार शाम वीर खुर्द गांव में आयोजित हरि कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात वह साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बरौंधी गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

Image

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों को भी तत्काल जानकारी दी गई। आनन-फानन में घायल युवक को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर घोरावल कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर शुक्रवार सुबह मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सीज कर दिया गया है। वहीं चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक राजेश कोल अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी सहित दो छोटे बेटे हैं। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions