नारी शक्ति और उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजी गई 25 महिलाएं- परोपकार सेवा समर्पण समिति।
रेनुकूट/सोनभद्र : यू. गुप्ता / सोनप्रभात
रेणुकूट आज 11 अक्टूबर को महिला शक्ति का सम्मान किया गया नारी सम्मान के क्रम में 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया गया है।
परोपकार सेवा समर्पण समिति के इस कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए यह कार्यक्रम गया है। इस दौरान नारी सशक्तीकरण के मुद्दे पर चर्चा हुई।
परोपकार सेवा समर्पण समिति की संरक्षक कल्पना शुक्ला जी ने बताया कि “मिशन नारी शक्ति के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह काम किए जाते हैं। सशक्त नारी ही एक सशक्त देश का निर्माण करती है। महिलाएं समाज और देश के विकास मे एक अभिन्न भूमिका निभाती हैं। वे परिवार की रीढ़ हैं और समुदायों के विकास और वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण भुमिका निभाती हैं। हाल के वर्षों में समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है।”
परोपकार सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव जी ने कहा कि “महिलाओं को सशक्त बनाना एक अधिक न्यायपूर्ण और समतापूर्ण समाज बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। जब महिलाओं को सशक्त बनाया जाता है, तो वे नेतृत्व की भूमिका निभाने और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में योगदान देने की अधिक संभावना रखती हैं जो उनके जीवन और उनके आस-पास के लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं। महिला सशक्तिकरण से स्वास्थ्य परिणामों में सुधार, आर्थिक विकास में वृद्धि और गरीबी में कमी भी होती है”
इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने कहा कि “हमारे ग्रंथों में भी नारी को पूज्यनीय बताया गया है। ईश्वर ने भी नारी को एक जननी के रूप में इस धरती पर भेजा है। नारी शक्ति एक ऐसी शक्ति है, जो सारे देश को, सारे समाज को कभी एक माँ के रूप में, कभी एक बहन के रूप में, कभी एक पत्नी के रूप में, तो कभी एक बेटी के रूप में, एकता के सूत्र में बांधती है।
नारी ने समस्याओं का सामना करते हुये भी समाज और देश के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महिलाएं परिवार बनाती है, परिवार घर बनाता है, घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। इसका सीधा सीधा अर्थ यही है की महिला का योगदान हर जगह है। महिला की क्षमता को नज़रअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है।”
इस दौरान परोपकार सेवा समर्पण समिति की संरक्षक कल्पना शुक्ला ने बबीता गुप्ता, अनुष्का धौलाखंडी, शालिनी गुप्ता, मधु यादव, पूनम सिंह, खुशबू, शशिकला विश्वकर्मा, अमीता लोढ़ा, साधना भारद्वाज, ममता गुप्ता, मीनू चौबे, शिल्पा गौतम, रेनू सिंह, अल्पना जायसवाल, सुभद्रा पांडे, सरला मिश्रा, अनीता सिंह, रानी मंडल, सविता श्रीवास्तव, सपना यादव, रेखा सिंह, ममता सिंह, सुजाता तिवारी, कीर्ति सिंह आदि महिलाओं को इस कार्यक्रम में उनके विषेश कार्यों के लिए प्रसंशनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया।