gtag('config', 'UA-178504858-1'); दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर मोदनवाल कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग बनाएं गए। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर मोदनवाल कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग बनाएं गए।

बीजपुर / सोनभद्र – विनोद गुप्त / सोन प्रभात

बीजपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीजपुर बाजार में दुर्गापूजा एंव रामलीला कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बाजार के श्रीराम चौक पर शनिवार की शाम व्यापारियों की एक बैठक आयोजित कर दुर्गापूजा एंव रामलीला कराने के लिए रामभजन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से बृजकिशोर मोदनवाल उर्फ पप्पू गुप्ता को अध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग, महामंत्री रविन्द्र गुप्ता,उपाध्यक्ष योगेंद्र चौबे,भुवन चंद त्रिपाठी, विजय कुमार पटेल, सुरेंद्र अग्रहरि,मुन्ना प्रसाद, नागेंद्र सिंह, संरक्षक के रूप में यशवंत सिंह,लल्लन सिंह,रामाज्ञा सिंह,गिरजा शंकर पांडेय,संदीप गुप्ता,जयराम शर्मा,सिताराम शर्मा, डब्बू सोनकर,रामभजन सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह,वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता,युगलकिशोर तिवारी को जिम्मेदारी दी गई।

वहीं संदीप राय और रामप्रवेश गुप्ता को मंत्री के अलावा रामप्रभु गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है।चुनाव बाद तत्काल नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close