मुख्य समाचार
विण्ढमगंज पुलिस ने खनन सम्बन्धित प्रकरण में 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/06/img-20220607-wa00202664147505633740437-575x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र 07 जून को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/22 धारा 379, 411, 419, 420 भादवि व 3(1),58,72(1) उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली व धारा 3/4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 01. संजय यादव 02. गोविन्द यादव समस्त निवासीगण धौरहरा, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/06/img-20220607-wa00202664147505633740437.jpg)