1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240120-wa00123147728825540569097-780x405.jpg)
डाला / सोनभद्र – अनिल कुमार अग्रहरि/ सोन प्रभात
डाला सोनभद्र- चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार को लगभग 10:00 बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सेवा सदन मोड़ से मुखबिर के सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त महावीर बंसल उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र राजनारायण बंसल निवासी मलिन बस्ती डाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक सफेद छोले में कुल 01 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240120-wa00123147728825540569097-1024x768.jpg)
जिसके उपरांत चोपन थाना लाकर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 NDPS Act एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है इस दौरान टीम में चोपन थानाध्यक्ष निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, डाला चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी, का0 रंजीत कुमार सरोज, का0 आनन्द कुमार गोंड शामिल रहे।