हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े संगठन और समाजसेवी।

- 30000 से अधिक सहयोग राशि जुटने के साथ 1000 से अधिक तिरंगे झंडे किया गया क्रय।
सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर में नागरिकों की भागिदारी प्रबल की जा रही है।
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले के समस्त सरकारी कार्यालय,सार्वजनिक प्रतिष्ठान,शैक्षणिक संस्थान,व्यवसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों,गैर सरकारी संगठन,रेस्टोरेंट,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्लाजा,पुलिस चौकी,थाना और निजी आवासों में तिरंगा झंडा 13 अगस्त से 15 अगस्त में फहराया जाएगा।
जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा द्वारा पूरे जिले सहित शहरी क्षेत्रों में अभियान का प्रचार प्रसार नागरिक भागीदारी द्वारा करने हेतु निर्देश दिया गया है।
निगमायुक्त आर पी सिंह के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूहों द्वारा जिला कलेक्टरेट कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में तिरंगा झंडा की उपलब्धता हेतु स्टॉल लगाया गया जिसमें शहर के संगठन और नागरिकों द्वारा सकारात्मक भागीदारी करते हुए तिरंगा झंडा स्वेच्छिक रुप से क्रय किया वही अभियान को गति देने हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

स्टॉल लगाकर तिरंगा झंडा की उपलब्धता के साथ झंडा फहराने के नियमो को प्रदर्शित करते हुए हैंडबिल भी बांटे गए।
तिरंगा झंडा क्रय करने और अभियान को गति देने हेतु सहयोगियों में मुख्य रूप से आशीष शुक्ला,अक्षय कुशवाहा,चंद्रा निर्माण प्राइवेट लिमिटेड, के के भावसंका,अवनीश तिवारी,शिवांश कंस्ट्रक्शन, दरबारी लाल सेन,राम लोचन शर्मा, आर के जैन,रत्नाकर गजभिये,दैनिक भास्कर सिंगरौली, लाल बाबू कुशवाहा,एस आर वर्मा,आंनद प्रिंटर्स, सिंह कम्पनी,बृजेन्द्र शर्मा, कृष्ना पटेल,दिनेश गुप्ता, विंदु कुशवाहा,दलित उत्कर्ष समिति,रामानुज दुबे,इंदु सोनी,विकास देव पाण्डेय,अनवर,मनु शाह,भूपेश चौबे,स्पेशल ब्लास्ट,रतिभान साकेत,देवेंद्र पांचाल,अजय पूरी,इंद्र प्रताप सिंह,रामसूरत मिश्रा,प्रीति सिंह,इला साहू,संयुक्त व्यापार मण्डल,लायंस क्लब, मिश्रा पॉली क्लीनिक एंड नर्सिंग होम प्रमुख रहे।

अभियान उपायुक्त आर पी सिंह व कार्यपालन यंत्री व्ही बी उपाध्याय के मार्गदर्शन में सन्चालित किया जा रहा है वही एनयूएलएम से सम्बंधित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों दीपाली गुप्ता, कविता कुशवाहा,सतवासी केवट,वंदना वर्मा,अमिता प्रजापति, इंदु सोनी, संजू विश्वकर्मा,इंदु विश्वकर्मा,पूजा वर्मा का सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ।