दरनखाड़ में बाइक अनियंत्रित होने से दो पुलिस कर्मी हुए घायल।

- उमेश कुमार- सोनप्रभात/ बभनी-
बभनी। थाना अंतर्गत आसनडीह मार्ग पर आज दो पुलिस कर्मी बाइक के सामने कुत्ते के दौड़ने से दुर्घटना ग्रस्त हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी से आसनडीह की ओर से जाने वाले रोड में दरणखांण गांव के समीप आज शाम के करीब 4 बजे बभनी थाने से उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद व आरक्षी रंजीत कुमार दोनो आसनडीह की ओर जा रहे थे जिसमे दरणखांण के समीप पहुंचे ही थे कि रोड के किनारे से एक कुत्ते के दौड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गया और गिर गए जिसमे उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार को हल्की फुल्की चोट आई और वही आरक्षी रंजीत कुमार को हाथ के कोहनी समेत अंगुलियों में चोटे आई है।
जिसमें दुर्घटना स्थल से स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें ले जाकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा हैं।