gtag('config', 'UA-178504858-1'); भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान।

  • अल्पसंख्यक समुदाय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के प्रति दिखा उत्साह।

दुद्धी – सोनभद्र – जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

विंढमगंज। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विंढमगंज मण्डल में प्रदेश महामंत्री दारा शिकोह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया। जिसके अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अजीम खान ने किया। प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा दारा शिकोह के निर्देशन में चल रहे अभियान में बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करके सदस्य बनाए जा रहे हैं।

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मिश्रा व जिला सदस्यता प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा मकसूद आलम ने महुली व हुमेलदोहर में उपस्थित लोगों को 7505403403 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेने का तरीका भी बताया। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का उत्साह दिखा। सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

दारा शिकोह ने भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णय से देश और प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनी है। इस अवसर मण्डल उपाध्यक्ष शेषमणि चौबे, मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इमाम अली, देवेन्द्र यादव, मंजय यादव, महफूज, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल खालिक, सदर मु० इस्लाम एवं भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close