मुख्य समाचार
युवा अधिवक्ता की कोरोना से मृत्यु, शोक में डुबा रावर्टसगंज।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200925_113210-590x405.jpg)
सोनभद्र -सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य
रावर्टसगंज के विकास नगर कालोनी निवासी युवा अधिवक्ता दीपक जायसवाल की कोरोना से मौत से पूरा रावर्टसगंज शोक में डुब गया है।
विगत 14 सितंबर को जांच में पाजिटिव पाए जाने पर रावर्टसगंज में भर्ती कराया गया था।सुधार न होने पर बीएचयू में भर्ती कराया गया।हालत में सुधार न होने पर प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां ब्लड प्लाजा की कमी से शुक्रवार की भोर मे मृत्यु हो गई।खबर सुनते ही पूरा रावर्टसगंज शोक मे डुब गया।