विश्व योग दिवस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी,के साथ अन्य ने किया योग,बताए योग के लाभ।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/06/img-20220621-wa00472419368130227284935-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र मंगलवार को, विश्व योग दिवस के अवसर पर बीआरसी, दुद्धी परिसर में प्रातः के समय नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र मौर्य ने अन्य सहयोगी शिक्षकों के साथ योग की क्लास लगाई। श्री मौर्य ने कहा कि प्रतिदिन योग करने की आदत डालें।इससे तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं व सतत कार्य करने के लिए ऊर्जा का संचार भी बना रहता है। यह समस्त देशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि आज योग दिवस सम्पूर्ण विश्व में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/06/img-20220621-wa00472419368130227284935-1024x768.jpg)
वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने कहा कि योग से बड़ी आसानी से बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।हमारी प्राचीन परंपरा में हमारी सारी स्वास्थ्य संपदा निहित है। हम आशा करते हैं कि सभी शिक्षक स्वयं के साथ ही संबंधित ग्रामवासियों में भी योग की अलख जगाएंगे।इस अवसर पर शकील अहमद, एआरपी संतोष सिंह,शिक्षक अवधेश कन्नौजिया, श्यामबिहारी चौधरी,प्रवीण द्विवेदी,दिनेश सिंह,राहुल जायसवाल,रामसागर,अविनाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/06/img-20220621-wa00461252740304739133358-1024x768.jpg)