gtag('config', 'UA-178504858-1'); गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

  • गुरुद्वारे में भजन कीर्तन के अलावा प्रसाद का वितरण।



दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात


दुद्धी सोनभद्र। सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती आज यहां बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। आज बृहस्पतिवार को शिवाला मंदिर परिसर के गुरुद्वारे में पूरे भक्ति भाव से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर गुरु गोविंद सिंह की जयंती में भाग लिया और भजन कीर्तन में जूते दिखाएं। रात्रि में भजन कीर्तन के बाद सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। गुरु गोविंद सिंह की जयंती में बड़ी संख्या में नर नारियां के अलावा बच्चों ने हिस्सा लिया। गुरु गोविंद सिंह जी को याद करते हुए उनके जीवन मे किए गए कार्यों को अपने में आत्मसात किए जाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रबंधक अजीत सिंह वीरेंद्र सिंह कन्हैयालाल अग्रहरी अशोक कुमार अग्रहरी शंभू शरण सिंह आलोक कुमार अग्रहरी विनय कुमार अग्रहरी हरनाम सिंह दिनेश चंद्र अग्रहरी के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close