gtag('config', 'UA-178504858-1'); रामचरित मानस महायज्ञ व श्री राम कथा में शामिल हुए प्रदेश के दो राज्य मंत्री समेत भाजपा जिलाध्यक्ष। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

रामचरित मानस महायज्ञ व श्री राम कथा में शामिल हुए प्रदेश के दो राज्य मंत्री समेत भाजपा जिलाध्यक्ष।

  • कथा वाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज का राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और संजीव गोंड ने किया सम्मान।
  • कथा श्रवण करते हुए राममय हुए श्रद्धालु, कथा में मुग्ध हुए श्रद्धालु, हल्की बारिश ने डाली थोड़ी खलल।

म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत कुदरी धनखोर सीमा पर हो रहे रामचरित मानस महायज्ञ में श्री राम कथा में चौथे दिन प्रदेश के दो राज्य मंत्री समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के संरक्षण में चल रहे महायज्ञ में श्री राम कथा के चौथे दिन  राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, ओबरा विधायक और राज्य मंत्री संजीव गोंड, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपरेश पटेल, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड , म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड,भाजपा म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार समेत कई नेताओं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने महायज्ञ में शामिल होने के सौभाग्य के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का आभार व्यक्त किया और कहा कि जंगल क्षेत्र में धर्म काज क्षेत्र में सुमति और संपन्नता को बढ़ाती है। यज्ञ समिति कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही वनवासी टोपी, तीर धनुष और तरकश देकर सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने यज्ञ समिति के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और साथ ही यज्ञ स्थल पर भ्रमण कर जायजा लेते हुए दिशानिर्देशित किया।

यज्ञ समिति से स्वागत हेतु श्री गणेश, बुद्धिराम सिंह, मनोज गुरुजी, लल्लन गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, राम औतार पनिका, रविंद्र गुप्ता, गुलाब पनिका, सुनील गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, विद्याशंकर, विकास सत्यदेव, रितेश, दिनेश, समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close