जेई ने माना शौचालय का कार्य मानक के विपरीत हुआ है , तोड़-फोड़ कार्य जारी, जाने सच्चाई।

डाला / अनिल कुमार अग्रहरि / सोन प्रभात
डाला/सोनभद्र – नगरपंचायत – डाला बाजार स्थित शौचालय की खामियां में सम्बन्धित जेई अरविंद कुमार ने जांच के दौरान कई अविश्वसनीय तथ्यों को उजागर किया।

शाहिद स्थल पर बन रहा शौचालय बनने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। शिकायतों की कतार लग गयी। वही शिकायतों के दौरान जांच में अरविंद कुमार ने बताया कि शौचालय में दरवाजा लगाने की ऊँचाई 2 मीटर होना चाहिए जिसे नापने में 170 cm ही मिला। ऐसे में किसी दीवाल में डोर लेबल न मिलने पर जेई अरविंद कुमार की बोली बन्द हो गयी। जेई ने बताया कि ठेकेदार गलती किया है शौचालय का लिंटर तोड़वा कर पुनः उचित हाइट बढ़या जाय। व छत का बारजा भी कम होने के कारण उसे भी बढाने की बात कही। अब देखना है कि कितना सुधार किया जा सकता है।

वैसे नगर पंचायत – डाला बाजार में जो भी कार्य सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा कराए गए वे सभी खोखले है।
देखा जाय तो नगर पंचायत-डाला बाजार के लगभग सभी कार्यों में अनियमितता का जिम्मेदार जेई अरविंद कुमार है। अनियमितता में जब लिंटर मजदूरों द्वारा तोड़े जाने लगा तो ऐसा लगा मानो। मिट्टी की दीवाल से भी कमजोर सीमेंट की दीवाल एक नम्बर के ठेकेदार द्वारा बनाया गया है।