हादसा:-अनियंत्रित होकर पीकअप पलटी दो गम्भीर, दर्जनों घायल
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231226-WA0260-780x405.jpg)
सोनभद्र, सोनप्रभात, वेदव्यास सिंह मौर्य
सोनभद्र जिले के मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत मांची मोड़ पर तेज रफ्तार सवारी पीक अप पलटनें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा दर्जनभर से अधिक लोग घायल हैं। बतादें कि खलियारी से अधौरा बिहार के सड़की के लिए सवारी पीक अप सवारी लेकर जा रही थी कि सुअरसोत मांची मोड़ पर तेज रफ्तार में एक सायकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिससे मोड़ पर दुकानदार महेंद्र जायसवाल बुरी तरह
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231226-WA0247-1024x579.jpg)
ज़ख़्मी हो गये तथा सड़की निवासी राजेश प्रजापति गम्भीर रूप से घायल हो गए।पीक अप में सवार दर्जनों लोग हल्के फुल्के चोट के चपेट में आ गए। चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर सभी घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। गम्भीर रूप से घायल राजेश प्रजापति को जिला अस्पताल भेजवाया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।