gtag('config', 'UA-178504858-1'); दुद्धी में होली के मदमस्त मतवालों की हुड़दंग भरी निकली बारात। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

दुद्धी में होली के मदमस्त मतवालों की हुड़दंग भरी निकली बारात।

  • घोड़ा पर दूल्हा तो घोड़ी पर निकली दुल्हन की आकर्षक सवारी।
  • जय हिन्द क्लब दुद्धी के तत्वाधान में परंपरागत बारात निकली झूमें नगरवासी।

दुद्धी – सोनभद्र- जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत वर्षों के ऐतिहासिक होली के पूर्व संध्या पर नगर पंचायत में जय हिंद क्लब दुद्धी के तत्वाधान में शानदार बारात की परंपरा का निर्वाह करते हुए घोड़े पर दूल्हा तो घोड़ी पर दुल्हन दान दहेज का टूटा फ्रिज, ट्रू व्हीलर मोटरसाइकिल आदि साजो सामान के साथ दूल्हा दुल्हन हिंदी होली के फिल्मी धुन पर नाचते गाते बाराती नगर भ्रमण किए |

रास्ते में जगह-जगह व्यापारियों व राहगिरो को अबीर गुलाल लगाकर रंगों का पावन पर्व होली की शुभकामनाएं ज्ञापित करतें मस्ती भरे अंदाज में दर्जनों बारातियों की टोलीयां – होली के दिन खिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं — गिले शिकवे भूल कर दोस्तों दुश्मन भी गले मिल जाते हैं! आदि हिन्दी फिल्मी गीतों की शानदार श्रृंखला के बीच जय हिंद क्लब के संरक्षक जवाहरलाल अग्रहरि, व सुमित सोनी, जय हिंद क्लब के पदाधिकारीगण रंजीत अग्रहरि,भोला उर्फ राजेंद्र प्रसाद सोनी, गोपाल अग्रहरि, रंजीत सोनी, धनंजय गुप्ता,संग गोरख अग्रहरि,अमरनाथ अग्रहरी, पवन सिंह,सतीश सोनी, निमेष कसेरा आदि दर्जनों टोलिया बारात में मस्ती करते नाचते गाते नगर भ्रमण किए | बारात भ्रमण से होली के रंग में रंगागया नगर दुद्धी का रीवा रांची मार्ग |

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी कुमुद शेखर सिंह, कस्बा प्रभारी दुद्धी राम अवध यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक काशीनाथ कुशवाहा, उप निरीक्षक तेज बहादुर राय संग भारी संख्या में पुलिसकर्मी नगर में शांति सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौजूद रहें | शांति सुरक्षा के बीच यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से निर्विघ्न चलाएंमान रहा | जिसकी प्रबुद्ध जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा किया | आयोजक समिति ने नशा से दूर रहकर अबीर गुलाल के संग खुशियों भरी सुरक्षित होली खेलने की नगर वासियों एवं क्षेत्र वासियों से किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close