gtag('config', 'UA-178504858-1'); हसमुख मिजाज श्रीराम लेखपाल के निधन से दुद्धी क्षेत्र में शोक।     - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

हसमुख मिजाज श्रीराम लेखपाल के निधन से दुद्धी क्षेत्र में शोक।    

  • घघरी , आसनडीह पर थी ड्यूटी, दुद्धी जनपद सोनभद्र में कई स्थानों पर दे चुके सेवा।                                           

दुद्धी – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ/ सोन प्रभात                                                 

दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत ग्राम घघरी, आसनडीह क्षेत्र में तैनात हसमुख मिजाज मिलनसार लेखपाल श्रीराम यादव उम्र लगभग 58 वर्ष का शुक्रवार को प्रातः जिला चिकित्सालय लोढी  रावर्ट्सगंज में निधन हो गया l राजस्व विभाग कर्मियों के अनुसार गुरुवार की शाम को दुद्धी वार्ड नंबर 5 निज आवास पर शुगर का लेवल हाई होने के कारण अचानक तबियत बिगड़ गई।

फाइल फोटो

परिजनों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया जहां मरीज की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया l जहां देर रात तक उपचार चल जिससे राहत शुभचिंतकों ने महसूस किया परंतु आज तड़के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक के लहर छा गई। स्वर्गीय श्रीराम लेखपाल जनपद सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे चूके थे। दुद्धी तहसील मुख्यालय पर कई वर्षों तक तैनात रहे और अपने कार्य व्यवहार के कारण लोगों का दिल जीता।  अंततः श्रीराम के अनन्य भक्त को श्री चरणों में ईश्वर ने स्थान दिया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी श्रवण गौड , नगर  पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन,पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार अग्रहरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,विधानसभा दुद्धी कोर कमेटी सदस्य जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,  भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, केन्द्रीय जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष पंकज जयसवाल , महामंत्री दीपक शाह , कोषाध्यक्ष गुड्डू अग्रहरि,  पीयूष कुमार एडवोकेट, कृष्ण कुमार अग्रहरी सहित राजस्व कर्मी , मीडिया कर्मीयो ने श्री लेखपाल के असमय मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए , शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close