फिर से रातो रात तन गई दर्जनों झोपड़ियां।

वेदव्यास सिंह मौर्य –
सोनभद्र – सोनप्रभात
रायपुर थाना क्षेत्र के बलियारी गांव के भूड़ली पहाड़ी पर फिर से दर्जनों झोपड़ियां रातों रात खड़ी कर दी गई।
वीडियो क्लिप-
जिलाधिकारी महोदय से शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय लेखपाल के साथ इंस्पेक्टर रायपुर मय हमराहीयों सहित झोपड़ियां गिरा दी गई थी।परन्तु रात में ही फिर से झोपड़ियां लग गई।लोगों मे चर्चा हो रही है कि आखिर पुलिस बल के द्वारा झोपड़ियां जमीदोज की गई तो रातों रात कैसे खड़ी कर दी गई।
- किसके इशारे पर अतिक्रमण हो रहा है?
अतिक्रमण की जमीन सोलह बिघा है।यह जमीन कन्या आश्रम इंटर कॉलेज के नाम से खतौनी मे दर्ज है।पहले यह जमीन ग्राम समाज थी।जिसे स्कूल के लिए दिया गया था।
जिले के खबरों से बने रहिये,डाउनलोड कीजिये सोनप्रभात न्यूज एप्लिकेशन यहाँ क्लिक करें।