gtag('config', 'UA-178504858-1'); पंचायत चुनाव परिणाम-: सोनभद्र के इस गांव ने बनाया भारत का सबसे कम उम्र का ग्राम प्रधान, 21 वर्ष के उम्र में रचा नया कीर्तिमान। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारराजनैतिक खबरें
Trending

पंचायत चुनाव परिणाम-: सोनभद्र के इस गांव ने बनाया भारत का सबसे कम उम्र का ग्राम प्रधान, 21 वर्ष के उम्र में रचा नया कीर्तिमान।

Story Highlights

  • पंचायत चुनाव परिणाम घोषित।
  • ग्राम प्रधान बनने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष में ग्राम प्रधान बन रचा इतिहास।
  • – ऐतिहासिक जीत-: 21 वर्ष के उम्र में 21 वोट से निकटतम प्रतिद्वंद्वी व पूर्व प्रधान स्नेहा जायसवाल पत्नी बालमुकुंद जायसवाल(लल्लू जायसवाल) को शिकस्त देकर अनमिका देवी पत्नी गोपाल गुप्ता बनी सागोबांध गांव की ग्राम प्रधान।
  • आरक्षण/सीट – सामान्य महिला

सोनभद्र – सोनप्रभात
आशीष गुप्ता/ अनिल गुप्ता (पंचायत चुनाव परिणाम 2021)

उत्तर प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। चुनाव परिणाम को देखते हुए इस बार कहा जा सकता है कि अधिकतर गांवो में नए चेहरे प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। इसी क्रम में आपको यहाँ भारत के सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान से मिला रहे हैं।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं , उत्तर प्रदेश राज्य के बहुचर्चित जिले सोनभद्र से नव निर्वाचित सबसे कम उम्र का ग्राम प्रधान की। सोनभद्र जनपद के म्योरपुर विकासखण्ड अंतर्गत छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गांव सागोबांध में ग्राम प्रधान पद के चुनावी रण में पहली बार उतरी सामान्य महिला सीट पर अनामिका देवी (उम्र 21 वर्ष) पत्नी गोपाल गुप्ता का मुकाबला पूर्व में प्रधान (2015-2020) रहे स्नेहा जायसवाल पत्नी बालमुकुंद जायसवाल(लल्लू जायसवाल) से था। कड़े चुनावी मुकाबले में 411 मत अनामिका देवी को मिले वही स्नेहा जायसवाल को 390 मत ही प्राप्त हुए और 21 वोट से बढ़त हासिल कर 21 वर्ष के न्यूनतम आयु में अनामिका देवी सागोबांध गांव की ग्राम प्रधान बनी।
आपको बता देें कि ग्राम प्रधान बनने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।

ग्राम प्रधानपति गोपाल गुप्ता- उम्र 23 वर्ष

अनामिका देवी के पति गोपाल गुप्ता (23 वर्ष) बताते हैं, कि गांव के लोगों का आपार प्यार और स्नेह हमे प्राप्त हुआ, जिससे चुनाव में सफलता मिली, जीत का श्रेय उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को देते हुए कहा कि “यह गांव वालों की जीत है और हम उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्येक कदम गांव के विकास के लिए होगा।”

वर्ष 2000 में जन्मी अनामिका देवी को ग्राम प्रधान बनने पर सोनप्रभात न्यूज टीम बधाई ज्ञापित करता है।2021 में हुए पंचायत चुनाव में अधिकतर जगहों से युवा प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई और कई जगह पर अच्छी सफलता पाई, जिसका बड़ा उदाहरण सागोबांध गांव से नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान अनामिका देवी है।

 

इसे भी पढ़े-:  जरा हटके -: सोनभद्र जनपद के सबसे कम उम्र के बीडीसी,24 वर्ष की उम्र अनुराग(लालू) बने लिलासी कला गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य(बीडीसी)। –

जरा हटके -: सोनभद्र जनपद के सबसे कम उम्र के बीडीसी,24 वर्ष की उम्र में अनुराग(लालू) बने लिलासी कला गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य(बीडीसी)।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close