दु:खद -: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन।

सोनप्रभात – सोशल डेस्क- (आशीष गुप्ता)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में 4 जुलाई को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। सेप्सिस और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हो गई।
- B.J.P. के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर।
आपको बताते चले कि U.P की राजनीति में कल्याण सिंह एक ऐसी तारीख है, जिसे कभी भी मिटाया नहीं जा सकता है। कल्याण सिंह ने एक साल में बीजेपी को उस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया कि पार्टी ने 1991 में अपने दम पर यूपी में सरकार बना ली। कल्याण सिंह यूपी में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने थे।
स्वतंत्र पत्रकार समिति दुद्धी के अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य के इतिहास में कल्याण सिंह जी का अमूल्य योगदान रहा है। सोन प्रभात टीम ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते।हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता है।