gtag('config', 'UA-178504858-1'); युवा पीढ़ी के कलाकारों ने सजाया महफ़िल और मुशायरा शान-ए-हिंदवी का किया आयोजन - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

युवा पीढ़ी के कलाकारों ने सजाया महफ़िल और मुशायरा शान-ए-हिंदवी का किया आयोजन

डिजिटल डेस्क-सोनप्रभात लाइव

लेख-आर जे केशवी

 

 

“कलाकरियां”नई पीढ़ी के कलाकारों (भावना, प्रीति, केशवी (ज्योति), अदिति, कार्तिक और शशांक) की एक टीम ने ऐवान – ए – ग़ालिब सभागार दिल्ली में आजाद परिंदे स्टूडियो की सहयोगी साझेदारी के साथ “शान-ए-हिंदवी” नामक मुशायरा के रूप में अपना पहला कार्यक्रम आयोजित किया।

कलाकारियां नई पीढ़ी के कवियों,शायरों,हास्य कलाकारों और कलाकारों को इंस्टाग्राम, यूट्यूब, नोजोटो और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया अनुप्रयोगों के माध्यम से दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

“शान-ए-हिंदवी” में 14 शायरों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया जिन्होंने मुख्य अतिथि जनाब मेहदी मजीद (शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष) और गेस्ट ऑफ ऑनर जनाब हाजी ताज मोहम्मद (ऊर्दू अकादमी के वाइस चांसलर) की उपस्थिति में शेरो-शायरी और कविता पाठ किया।

ये मुशायरा आरिफ देहलवी साहब की सदारत में हुआ जिसका संचालन मिर्जा सुलेमान बेग द्वारा किया गया।

इसमें बाकी शायरों में इकबाल अशर साहब, अजहर इकबाल साहब, अभिषेक शुक्ला जी, डॉ यासिर अब्बास साहब, अभिनंदन पांडे जी, अनंत गुप्ता जी, अमन जैदी साहब, शादाब जावेद साहब, जानी लखनवी साहब, अमृतांशु शर्मा जी, समीर काज़मी साहब और सागर राहगीर जी शामिल थे।

मुशायरे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे।

मुसायरे के अंत में कलाकारियां टीम ने सभी को धन्यवाद दिया, तथा भविष्य में इसी तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने की बात कहते हुए, “शान – ए – हिंदवी” का समापन किया।

 

 

Digital desk-Sonprabhat live

Article-R J Keshvi

 

 

 

Kalakariyan, a team of 6 new generation artists (Bhawna, Preeti, Keshvi(Jyoti), Aditi, Kartik and Shashank), held their first event in the form of Mussaira, named “Shan-E-Hindvi” with associate partnership of Azad Parindey Studio at Aiwan-E-Ghalib Auditorium, in Delhi. 

 Kalakariyan provides, a platform for new generation of poets, shayars, comedians and artists to showcase their talents in front of the world through social media applications like Instagram, YouTube, Nojoto and Facebook. 

In “Shan-E-Hindvi” the audience was enthralled by 14 shayars, who performed shero-shayari and poem recitations in the presence of Chief Guest Mehdi Majid (Chairman of the Shia Personal Law Board) and Guest of Honor Haji Taj Mohammad (Vice chancellor of Urdu Academy).

This Mushaira took place in the donnishness of Arif Dehelvi sahib which was conducted by Mirza Suleman Beg. Other poets who were the part of this Mushaira were Iqbal Ashar sahib, Azhar Iqbal sahib, Mr. Abhishek Shukla, Dr. Yasir Abbas sahib, Mr. Abhinandan Pandey, Mr. Anant Gupta, Aman Zaidi sahib, Shadab Javed sahib, Jaani Lakhnavi sahib, Mr. Amritanshu Sharma, Sameer Kazmi sahib, and Mr. Sagar Rahagir. 

A large crowd of people attended the mushaira, including women, children, and senior citizens.

 At the end of the Mushaira, the Kalakariyaan team thanked everyone, and concluded “Shaan-e-Hindvi” by saying that more such programs will be organized in future.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close