श्रावण मास सम्पूर्ण रूप से देवों के देव महादेव को समर्पित।

लेख – सुरेश गुप्त ग्वालियरी / सोन प्रभात
श्रावण मास सम्पूर्ण रूप से देवों के देव महादेव को समर्पित माना गया है !! भक्त जनों द्वारा महा मृत्युंजय मंत्र एवम रुद्राभिषेक मंत्र का जाप कर पुण्य लाभ एवम एक शक्तिशाली ऊर्जा का प्राप्ति का साधन माना गया है!! रुद्रा अभिषेक अर्थात रूद्र का अभिषेक, मंत्र द्वारा भक्त जन जल से भगवान शंकर को स्नान कराते है!! तथा रुद्राभिषेक मंत्र द्वारा महादेव शिव को प्रसन्न कर सुखमय जीवन की कामना करते हैं।

श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने के कारण आज विभिन्न मंदिरों एवम आवास पर पूजा अर्चना एवम भंडारे का आयोजन किया जा रहा है !! शिव मंदिरों में भक्त जनों की भीड़ देखी जा सकती है!!
इसी क्रम में आज आठ अगस्त को शहर के प्रिंस TVS के अधिष्ठाता कामता नाथ केसरवानी के आवास पर सत्यनारायण की कथा एवम शिव रुद्राभिषेक का आयोजन संपन्न हुआ तथा सायंकाल नगर निगम परिसर में स्थित शिव मंदिर पर महा प्रसाद ( भंडारे) का आयोजन किया गया ,जिसमें सैकड़ों नगर वासियों ने महा प्रसाद ग्रहण किया !! वैश्य महिला महासम्मेलन की जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता एवम साथियों ने दिन भजन कीर्तन कर वातावरण को शिव मय बना दिया!!