gtag('config', 'UA-178504858-1'); हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाला नगर पंचायत नें दिखाई तेजी। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाला नगर पंचायत नें दिखाई तेजी।

डाला / संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि / सोन प्रभात

डाला सोनभद्र- देश के 75वें आजादी को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए देश के मां. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है जिस के क्रम में आज डाला नगर पंचायत द्वारा जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू के नेतृत्व में सभी घरों तक तिरंगा पहुंचाने का अभियान चलाया गया।


बताते चलें कि आजादी के 75 में वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें हर घर तिरंगा अभियान सरकार की तरफ से चलाया जा रहा है। जिस क्रम में हर घर तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी को नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा है , इसी क्रम में आज डाला नगर पंचायत के अंतर्गत सभी दुकानदारों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जा रहा है,इस दौरान नगर पंचायत दीपक सिंह संजय सिंह अनिल सिंह सुरेंद्र कुमार रत्नेश शर्मा मंतोष किशन गुप्ता रोशन कुमार अर्जुन कुमार ओम प्रकाश रामचंद्र गोविंद गुप्ता वीरेंद्र अर्जुन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close