Video Report -सोनभद्र नगवा मे प्रमुख चुनाव में हुए हिंसा व कार्यवाही के बाद बोले रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे व सपा पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा।
- – ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद नेताओं के बोल – सोनभद्र
सोनभद्र – सोन प्रभात
आशीष गुप्ता
बात होगी इस लेख में सोनभद्र जनपद के राजनैतिक मुद्दों के साथ- साथ हाल ही में संपन्न हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद और थोड़ा पहले की स्थिति की।
– ब्लॉक प्रमुख चुनाव वाले दिन हुए बवाल के बाद , पुलिस ने सैकड़ों अज्ञात और करीब २० लोग के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
पिछली खबरें यहां पढ़े –
प्रमुख चुनाव के बवाल में सपा जिलाध्यक्ष सहित २० नामजद, सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
इस मुद्दे पर सदर विधायक भाजपा भूपेश चौबे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो शेयर कर मामले पर अपनी बात शेयर की है, देखिए क्या कहते है जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व वर्तमान रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे –
– ” नगवा सोनभद्र का माहौल बिगाड़ने वाले सपा के गुंडे सुन ले …. योगी राज है…. अमन चैन नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।”
विधायक राबर्ट्सगंज – भूपेश चौबे
Video Report – विडियो यहां –
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने नगवा प्रमुख चुनाव मामले में मुकदमा दर्ज के सम्बन्ध में क्या कहा। –
- पिछली खबर यहां –
समय आने पर अत्याचारों का जवाब देगी जनता : अविनाश कुशवाहा ( राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सपा)
सोनभद्र जनपद के नगवा ब्लॉक प्रमुख चुनाव मे हुए सपा कार्यकर्ताओं को कार्यवाही से बौखलाए पूर्व विधायक व ( राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी अविनाश कुशवाहा ने कहा की समय आने पर अत्याचारों का जावाब देगी जनता । पुलिसिया कार्यवाही पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के नेतावो का नाम एफाईआर में शामिल न होना और चोटिल न होना पक्षपात पूर्ण कार्यवाही को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग झूठे मुकदमों से नहीं डरते है। अराजकता, हिंसा , अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा, समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।