अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/01/img-20230119-wa00088094744774379383662-780x405.jpg)
डाला – सोनभद्र / अनिल अग्रहरि – सोन प्रभात
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/01/img-20230119-wa00088094744774379383662-1024x768.jpg)
चोपन सोनभद्र।स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर के समीप आज गुरुवार सुबह लगभग 7:00 बजे अधिक कोहरे के कारण किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की हुई मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार राजेश कुमार मौर्या निवासी गाजीपुर उम्र 40 वर्ष जो अपने बाइक से रावटसगंज के तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहा था कि अधिक कोहरे के कारण किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने की वजह से गंभीर घायल हो गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दे दिया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/01/img-20230119-wa00074740443740742475183-768x1024.jpg)
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में तुरंत चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया व चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।