सर्पदंश से महिला अचेत, सीएचसी में भर्ती

दुद्धी/जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी/सोनप्रभात
मामला क्षेत्र के ग्राम मेदनीखाड़ का
दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के ग्राम मेदनीखाड़ में मंगलवार की शाम घास काट रही एक वृद्ध महिला को सांप ने डस लिया। अर्धबेहोशी की हालत में महिला के पड़ोसियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। महिला की स्थिति अंडर कंट्रोल बताई जाती है। 53 वर्षीय इंद्रावती देवी पत्नी लाखन प्रसाद गुप्ता अपने घर से थोड़ी दूर शाम को 5:00 बजे खेत में घास काट रही थी। इस बीच जाड़ा सांप ने उसके बाएं हाथ में काट लिया। महिला के शोर मचाने पर तत्काल महिला के पड़ोसी नीरज गुप्ता ने अपने निजी साधन से उसे लेकर लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा तुरंत महिला को अटेंड कर किया गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति अंडर कंट्रोल बताई जा रही थी।