gtag('config', 'UA-178504858-1'); बीजपुर-1001 महिलाओं के विशाल कलश शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब, यादगार बनी श्रीरामकथा - सोन प्रभात लाइव
अन्यआस-पासकला एवं साहित्यमुख्य समाचार

बीजपुर-1001 महिलाओं के विशाल कलश शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब, यादगार बनी श्रीरामकथा

बीजपुर(विनोद गुप्त)सोनप्रभात लाइव

श्रीराम कथा आरम्भ से पूर्व नागेश्वर महादेव धाम सिंदूर से अजीरेश्वर महादेव धाम जरहा के लिए शुक्रवार दोपहर 1001 महिलाओं ने विशाल कलश शोभायात्रा निकाल कर कई घण्टे के लिए क्षेत्र में एतिहासिक क्षण कायम कर दिया।

शोभायात्रा में श्रीराम लक्ष्मण जी के रथपर सजी झाँकी मनमोहक रही तो सैकड़ों की संख्या में बाइक और चार पहिया वाहनों से कई किलोमीटर तक सड़क पर हुजूम उमड़ पड़ा। कलश शोभायात्रा

में सबसे पीछे रथ पर सवार प्रख्यात कथा वाचिका प्राची देवी का दर्शन के लिए सड़क किनारे महिलाओं पुरुषों बच्चों की लाइन लगी रही तो शोभायात्रा में एक छोटे ट्रैक्टर पर सवार होकर विशेष निर्देश देते कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धि प्रदीप सिंह चंदेल के

मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज पांडेय के नेतृत्व में दुद्धि, म्योरपुर, बभनी सहित कई थाने की पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी बल के जवानों ने जगह जगह मोर्चा सम्हाल रखा था। अजीरेश्वर धाम में कलश स्थापना के बाद हजारों भक्त

श्रद्धालुओ को कथा प्रायोजक राजेन्द्र सिंह बघेल और श्रीमती सुलोचना सिंह बघेल ने खुद परोस पर महाप्रसाद ग्रहण कराया। शाम चार बजे से कथा वाचिका पूज्य प्राची जी ने कथा के प्रथम दिन हनुमत महिमा वर्णन और रामनाम महिमा पर संकीर्तन के साथ प्रवचन देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़, आरके सिंह, जेएन चौरसिया,डॉ ब्रह्मजीत सिंह, गणेश शर्मा,श्यामसुंदर जायसवाल,राधेश्याम जायसवाल सहित कई गाँवो के ग्राम प्रधान और क्षेत्र के सौकड़ों सम्भ्रांतजन ,महिलाएं, बच्चे तथा नौजवान शामिल थे।

कार्यक्रम में अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी और सांस्कृतिक समिति के लोगों ने बढ़चढ़ कर भूमिका निभाई।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close