ब्लाकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

सोनभद्र / सोनप्रभात/ वेदव्यास सिंह मौर्य
विकास खंड नगवा के बीआरसी खेल मैदान में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल कुद विद्यार्थीयों के लिए एक अहम कड़ी है इससे शारीरिक मानसिक विकास के साथ जिला, प्रदेश फिर देश का नाम रोशन कर सकते हैं प्रतियोगिता में विकास खंड के समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सभी वर्गों में दौड़, लम्बी कूद, कबड्डी, खो खो, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पाण्डेय खंड शिक्षा अधिकारी नगवां बृजेश कुमार शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश पांडेय मनोज जायसवाल, परमानंद पटेल, उमेश दुबे, उमाकांत,अनुराग, संजय जायसवाल, रामचंद्र यादव, महेन्द्र सिंह,सहित ब्लॉक के समस्त विद्यालयों के अध्यापक मौजूद रहे। नीचे सूची अंकित है।
