gtag('config', 'UA-178504858-1'); विश्वहिंदू परिषद के नव नियुक्त अध्यक्ष यशवंत सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक सम्पन्न - सोन प्रभात लाइव
अन्यआम मुद्देआस-पासमुख्य समाचार

विश्वहिंदू परिषद के नव नियुक्त अध्यक्ष यशवंत सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक सम्पन्न

बीजपुर(विनोद गुप्त)सोनप्रभात

मंगलवार को बेड़िया हनुमान मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बीजपुर की पहली बैठक अध्यक्ष यशवंत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड मंत्री चंदन गुप्ता ने ओम् का उच्चारण कराते हुए उपस्थित पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का एक दूसरे से परिचय कराया। मुख्य वक्ता के रूप में विहिप धर्माचार्य प्रमुख उपेंद्र प्रताप सिंह ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह का सभी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रखंड अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन के अनुरूप कार्य करने की इच्छा जताई तथा समस्त नए और पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने के लिए अनुरोध किया गया। बैठक में विचार विमर्श के दौरान ग्राम समितियों को जोड़ने एवं जुड़े हुए समितियों को सुचारू रूप से सक्रिय रखने के निमित्त जरहा के अजीरेश्वर महादेव धाम मंदिर में आगामी रविवार 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे से बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, बजरंग दल प्रखंड संयोजक नवनीत पांडेय, प्रखंड सहमंत्री राजेश गुर्जर,संतोष गुप्ता, प्रखंड विद्यार्थी संपर्क प्रमुख प्रेमलाल, मंदिर के पुजारी विश्वनाथ महाराज जी,अजय सिंह, आनंद, मनीष,रवि, सुरेश, दिनेश, रोहित सिंह के अलावा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close