सोनभद्र : जब एक शिक्षामित्र ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/images-2023-12-06t1911533421416508523903294.jpg)
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले केओबरा थाना क्षेत्र के रेणुकापार एक टोले में एक शिक्षामित्र द्वारा किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी पाकर देर शाम पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/images-2023-12-06t1911533421416508523903294.jpg)
आधार कार्ड का बहाना लेकर घर में गया, किशोरी को अकेला पा किया दुष्कर्म शिक्षामित्र
घटना 5 दिसंबर मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है जहां एक ग्राम पंचायत के टोले में एक शिक्षामित्र पहुंचा और आधार कार्ड मांगने के बहाने एक घर में घुस गया। आरोप है कि घर में किशोरी को अकेली पा उसके साथ दुष्कर्म किया। जब यह बात परिवार और पास-पड़ोस के लोगों को पता चली तो हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की तरफ से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वारदात की जानकारी पाकर देर शाम संबंधित टोले में पहुंची क्षेत्राधिकारी ओबरा डा. चारू द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पीड़िता से भी घटना के बारे में आवश्यक मालूमात हासिल किए गए। बताया गया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई कराई जा रही है।
शिक्षामित्र फरार है, पुलिस की तलाश जारी
उधर, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बात करें तो आरोपी शिक्षा मित्र आधार कार्ड मांगने के बहाने किशोरी के घर में जबरन जा घुसा और मौक़ा पाकर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी शिक्षा मित्र मौक़े से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ला के मुताबिक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।