संघर्षों की सतत प्रक्रिया से लक्ष्य पूर्ण करने में स्मार्टफोन का छात्र प्रयोग करें। – नन्दलाल जिलाध्यक्ष भाजपा
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231212-wa00262968265679816427018-780x405.jpg)
महाविद्यालय के छात्र जीवन से राजनीतिक जीवन के संघर्षो पर डाला प्रकाश 116 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए स्मार्टफोन।
दुद्धी / सोनभद्र – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी/ ब्यूरो चीफ सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नंदलाल ने कहा कि ” इस महाविद्यालय का छात्र रहा राजनीतिक जीवन की शुरुआत यहीं से की। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कहाँ स्मार्टफोन का सही उपयोग कर तकनीकी सशक्तिकरण द्वारा अपने लक्ष्य को सुगमता से प्राप्त युवाकर अपना जीवन सवारे और देश के विकास में अपना योगदान दें l अतीत की स्मृतियों को साझा करते हुए तत्कालीन शिक्षा मंत्री के पहल पर महाविद्यालय का विकास कराने में अहम भूमिका छात्र नेता महामंत्री बन अदा की बात बताई।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231212-wa00262968265679816427018-1024x473.jpg)
इस बीच 116 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन मुख्य अतिथि नंदलाल व मंचस्थ अतिथियों के कर कमलों द्वारा वितरण कराया गया | तत्पश्चात छात्रसंघ प्रतिनिधियों द्वारा छात्र संघ चुनाव कराए जाने, बंदपड़े कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय को शुरू करने, एमकॉम की शिक्षा प्रारंभ करने, एमएससी के अन्य विभिन्न विषयों आदि के खाली स्थानों की पूर्ति करने संबंधी विभिन्न मांगों को जिला अध्यक्ष के समक्ष छात्रों ने रखा l जिस पर जिला अध्यक्ष ने प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रेषित करने हेतु सुझाव दिया | जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का संपूर्ण शैक्षिक उत्थान हो सके l प्राचार्य डॉक्टर राम सेवक यादव द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम कर सम्मान किया गया l कार्यक्रम से पूर्व मां सरस्वती के प्रतिमा व भाऊराव देवरस के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वल से कार्यक्रम की परंपरागत रूप से शुरुआत की गई।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231212-wa00241897570722971705246-1024x768.jpg)
महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया | इस मौके पर मंचस्थ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद मौर्य, खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी, भाजपा विधानसभा दुद्धी प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि,पूर्व जिला जज राजन चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, डीसीएफ डायरेक्टर संजीव तिवारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राजीव कुमार, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, भाजपा मंडल विंढमगंज उपाध्यक्ष शेषमणि चौबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी, अवधेश जौहरी,पूर्व छात्र नेता मोहित अग्रहरि, नीरज अग्रहरि रहें मंच संचालन डॉक्टर मिथिलेश कुमार व जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी सहित महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार, डॉ राजेश भारती,डॉक्टर राजेश कुमार,डॉ हरिओम वर्मा, डॉ राजेश कन्नौजिया, डॉक्टर विवेकानंद, डॉक्टर बृजेश कुमार यादव , डॉ सचिन कुमार विश्वकर्मा, डॉक्टर श्रद्धा पंडित, डॉ गीता कुमारी, डॉक्टर मालती देवी, डॉक्टर अंकितचंद्रा आदि महाविद्यालय के कर्मचारी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231212-wa00281955037288447773835-471x1024.jpg)