मुख्य समाचार
म प्र हिंदी साहित्य सम्मेलन जिला इकाई सिंगरौली की नई कार्यकारिणी का गठन।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231219-wa00108318217234286284542-780x405.jpg)
- कवियत्री शालिनी श्रीवास्तव बनी मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन जिला इकाई सिंगरौली की अध्यक्ष।
सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
18 दिसंबर को दुद्धिचुआ स्थित साहित्य कार श्री मती शालिनी श्रीवास्तव के आवास पर प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था म प्र हिंदी साहित्य सम्मेलन के जिला इकाई का पुनर्गठन संपन्न हुआ जिसमे सर्व सम्मति से शालिनी श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री प्रिविंदु दुबे “चंचल” उपाध्यक्ष श्री नारायण दास “विकल” सचिव व संजीव पाठक “सौम्य ” सहसचिव तथा नौ कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231219-wa00129018698835983648191-1024x461.jpg)
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया बताते चले यह संस्था हर माह मासिक गोष्ठी तथा वर्ष में दो बड़े कवि सम्मेलन आयोजित कर साहित्य सेवा करती चली आ रही है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231219-wa00108318217234286284542-1024x461.jpg)