gtag('config', 'UA-178504858-1'); "अयोध्या सज-धज के आए मेरे राम " धुन पर दुद्धी में श्रीराम लला, की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

“अयोध्या सज-धज के आए मेरे राम ” धुन पर दुद्धी में श्रीराम लला, की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा।

  • समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड, सांसद पकौड़ी लाल हुए सम्मलित – आज होगा शिवाजी तालाब पर मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा

दुद्धी / सोनभद्र – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र विश्व विख्यात अयोध्या धाम में होने जा रहे श्रीराम लला के ऐतिहासिक मन को अह्लादित करने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ब्रह्म मुहूर्त पर दिनांक 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को श्रीराम लला, माता जानकी, व लक्ष्मण जी का शिवाजी तालाब हनुमान मंदिर गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को मुहमद रफी के गाये गीत ” राम जी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी आदि धुन पर नाचते गाते भव्य शोभा यात्रा आस्थावान सनातनियों द्वारा दुद्धी नगर के प्रमुख मार्गो से होकर शिवाजी तालाब पहुंचा | रथ पर सवार श्रीराम लला, माता जानकी, व लक्ष्मण जी की मूर्तियों पर आँख में पट्टी बंधी थीं | मुख्य जजमान गणेश लाल सोनी अर्धांगिनी नंदिनी देवी,अपने पूर्वज दादा स्वर्गीय मौजी साव के स्मृति में मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर भ्रमण मूर्ति का हुआ।

शोभा यात्रा में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौंड, सांसद पकौड़ी लाल कोल, जिला प्रचारक श्री योगेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,ने वर्तमान जिला महामंत्री जिलामंत्री दिलीप पांडेय,भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, डी सी एफ डायरेक्टर संजीव तिवारी,मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल,उपाध्यक्ष सूरजदेव सेठ, जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,कृष्ण कुमार अग्रहरी सहित अरुणोदय जौहरी ,जगदंबा प्रसाद जौहरी,जय नारायण जौहरी,राजन सोनी,जगतारन जौहरी, जितेन्द्र जौहरी, उमेश सोनी, अंतू सोनी, बजरंगी सोनी,सत्यम सोनी, सहित सैकड़ो सनातनी नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति निर्मला देवी,मंजू देवी,आदि महिलाएं उपस्थित रहीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close