gtag('config', 'UA-178504858-1'); दुद्धी जिला बनवाने को आंदोलन होगा तेज: रौशनलाल यादव - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

दुद्धी जिला बनवाने को आंदोलन होगा तेज: रौशनलाल यादव

Duddhi / Sonbhadra / Jitendra Chandravanshi/ SonPrabhat

  • दुद्धी को जिला बनाओं संघर्ष मोर्चा व सोसवा के पदाधिकारी रहे मौजूद — पूर्व विधायक हरिराम चेरों का मिला साथ।
  • विंढमगंज, दुद्धी पुलिस की मौजूदगी में पदयात्रा दुद्धी पहुंची
  • मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।

सोनभद्र। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन लाल यादव एडवोकेट की अगुआई व दुद्धी को जिला बनाओं संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रविवार को सोनांचल बचाओ व दुद्धी को जिला बनाओं तिरंगा पद यात्रा विंढमगंज थाना तिराहे से पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुई ,जो 18 किमी दूरी तय करके दुद्धी क्रिकेट मैदान पहुंची, जहां पूर्व विधायक हरिराम चेरों, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम लोचन तिवारी आदि समर्थकों की उपस्थिति में पदयात्रा का समापन हो गया। जगह – जगह रास्ते में प्रधानों के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए लोगों ने समर्थन दिया।
सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन लाल यादव एडवोकेट ने कहा कि लंबे अरसे से दुद्धी जिला बनाने की मांग चली आ रही है, जिसे पूरा किया जाना जनहित के लिए जरूरी हैं अब इसके लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सोनांचल के आदिवासी, वनवासी, गिरिवासी, बेरोजगारों आदि की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए यह पद यात्रा निकाली जा रही है। जिले में संचालित कल कारखानों में जिले के बेरोजगारों को नौकरी दिलाए जाने, वनाधिकार कानून का पालन सुनिश्चित कराते हुए भौमिक अधिकार दिलाए जाने, सोनांचल राज्य बनाए जाने, सोनांचल विश्व विद्यालय की स्थापना, म्योरपुर हवाई अड्डा का नाम सोनांचल एअर पोर्ट करने, चोपन से नई दिल्ली के लिए सोनांचल एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने आदि की मांग शामिल हैं। मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
विंढमगंज थाना तिराहे से सुबह 11 बजे शुरू होकर बाजार से गुजरते हुए पद यात्रा घिवही रेलवे क्रासिंग गेट पर पहुंची, जहां प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव की अगुआई में लगाभग आधा दर्जन ग्राम प्रधानों ने जनता के साथ इस सोनांचल बचाओ तिरंगा पद यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

आगे जोरूखाड़ प्रधान विमल यादव और फुलवार प्रधान दिनेश कुमार यादव ने भी लोगों के साथ जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधानों के आलावा दुद्धी को जिला बनाओं संघर्ष मोर्चा महासचिव प्रभुसिंह कुशवाहा एडवोकेट , प्रेमचंद यादव एडवोकेट , रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट कुशवाहा, आशीष जायसवाल एडवोकेट , विजय गोंड, संजय यादव एडवोकेट ,प्रधान विमल यादव, अशोक श्रीवास्तव,अनिल कुशवाहा एडवोकेट पिपरी,विजय यादव,प्रधान प्रतिनिधि कृपाशंकर,प्रधान प्रतिनिधि किंशु सिंह आदि लोग पद यात्रा का स्वागत किया।अंत में मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर पदयात्रा का समापन हो गया। पद यात्रा में सोनांचल संघर्ष वाहिनी कार्यकर्ताओं व दुद्धी को जिला बनाओं संघर्ष मोर्चा ने जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close