gtag('config', 'UA-178504858-1'); श्री रामचरित मानस महायज्ञ, राम कथा व वनवासी लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक समागम प्रतियोगिता। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

श्री रामचरित मानस महायज्ञ, राम कथा व वनवासी लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक समागम प्रतियोगिता।

  • 15 मार्च से 22 मार्च 2024 तक

दुद्धी – सोनभद्र /जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी/ आशीष गुप्ता  – सोन प्रभात


दुद्धी सोनभद्र: तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदरी के रज्जू भैया शिक्षा प्रचार समिति परिसर में आगामी 15 मार्च से 22 मार्च के बीच श्री रामचरित मानस महायज्ञ व वनवासी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक समागम प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित है।कार्यक्रम में कथा वाचक पूज्य पंडित दिलीपकृष्ण भारद्वाज जी होंगे।


ग्रामीणों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान करमा, सैला, घोड़ नाच नगेरा, कठपुतली, बिरहा दंगल, बासुरी वादक में प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपए निर्धारित की गई है | इच्छुक प्रतियोगी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते है। गुरुवार को डाक बंगला दुद्धी में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल के करकमलों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया।इस दौरान भाजपा के वन्य जीव बोर्ड सदस्य श्रवण गौड़,जिला कार्यकारणी सदस्य राजन चौधरी,मनोज मिश्रा,निवर्तमान जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि,मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह लोकसभा मीडिया सह संयोजक जितेन्द्र चन्द्रवंशी,संजू तिवारी शेषमणी चौबे, भाजपा आईटी सेल सोनभद्र भोलू जायसवाल, नरेश कुमार,मनोज तिवारी, गोरखअग्रहरी,दीपक गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close