gtag('config', 'UA-178504858-1'); मानव जीवन को बचाए रखने के लिए एक पौधा अवश्य लगाये -अनामिका सिंह - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

मानव जीवन को बचाए रखने के लिए एक पौधा अवश्य लगाये -अनामिका सिंह

विंध्य नगर/ सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी/ सोन प्रभात 

वार्ड क्रमांक 39 जमुआ में वृक्षारोपण का कार्यक्रम स्पंदन संस्था एनजीओ  द्वारा किया गया जिसमें अध्यक्ष अनामिका सिंह ने सदस्यों को संदेश देते हुए कहा कि “पेड़ है जल है जल है तो कल है” हमे अपने कल को बचाने के लिए हमारा कर्तव्य है हम पेड़ तो लगाएं  ही ,उसका सरंक्षण भी करे, हमारे पौराणिक ग्रंथ में भी कहा गया है कि आषाढ़ महीने में भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही पेड़-पौधे भी लगाएं। 

इस महीने लगाए पेड़-पौधों से दोष दूर होने की मान्यता ग्रंथों में बताई गई है। पुराणों और स्मृति ग्रंथों में वृक्षारोपण करने का बहुत पुण्य बताया है।आषाढ़ मास में पीपल, बरगद, नीम, आंवला, अशोक, तुलसी, बिल्व पत्र और अन्य पेड़-पौधे लगाने की परंपरा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान बारिश का मौसम होता है। जिससे पेड़-पौधे मुरझाते नहीं, और जल्दी बड़े होते हैं। हमें मानवता के नाते अपने आने वाले भविष्य की रक्षा करे। जिस तरीके से बेतहाशा गर्मी इस बार देखने को मिली उससे हमें निजात पौधे हैं दिला सकते है।

कहा गया है कि एक वृक्ष सौ पुत्र समान!! इसलिए हमें अपने आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए हमें खुद और अपने परिवार जनों से एक-एक पौधा जरूर लगवाना चाहिए। वह पौधारोपण के दौरान स्पंदन संस्था के अध्यक्षा  अनामिका सिंह सहित सभी सदस्यों ने एक एक पौधा लगाया, तथा उसके संरक्षण का विश्वास दिलाया। इस कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा अनामिका सिंह  सहित शालिनी श्रीवास्तव ( उपाध्यक्ष) अर्चना कारीवाल ( सदस्य) रेखा सिंह,अर्चना पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु, राजेश पांडेय, अशोक सिंह, अलुल खान, उपेंद्र शाह, धर्मेंद्र गौतम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close