gtag('config', 'UA-178504858-1'); " वस्त्र सेवा बैंक " का नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन ने नारियल फोड़कर किया उद्घाटन - सोन प्रभात लाइव
अन्यआस-पासकला एवं साहित्यमुख्य समाचार

” वस्त्र सेवा बैंक ” का नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन ने नारियल फोड़कर किया उद्घाटन

दुद्धी/जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी/सोंनप्रभात

– प्रगति फाउंडेशन की निगरानी में नगर पंचायत भवन में हुआ उद्घाटन, अब मिलेगा गरीबों को निःशुल्क जूते चप्पल, वस्त्र – दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत अंतर्गत रामलीला खेल मैदान के पास बुधवार को नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने वस्त्र सेवा बैंक का उद्घाटन भारतीय परंपरा अनुसार नारियल फोड़कर नगर पंचायत भवन में किया गया | प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरी द्वारा उक्त वस्त्र बैंक के संचालन का प्रस्ताव नगर अध्यक्ष के पास रखा गया था, साथ में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक दुद्धी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी से चर्चा की गई थीं,जिस पर नगर अध्यक्ष से उक्त जनहित के

प्रस्ताव को रखा गया l जिसपर नगर अध्यक्ष ने रामलीला खेल मैदान के पास एक कमरा उक्त कार्य के संपादन के लिए प्रगति फाउंडेशन को निः शुल्क दें दिया | ज्ञात कराना हैं की प्रगति फाउंडेशन के द्वारा जो कपड़े घर परिवार के लोगों को छोटे हो गए उन्हें असहाय गरीब लोगों को तन ढकने के उपयोग में लाने के लिए वस्त्र सेवा बैंक के माध्यम से संग्रह कर निः शुल्क प्रदान करने का सराहनीय पहल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है | जिसका पहल स्वयं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल दुद्धी संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,भाजयुमो जिलाउपाध्यायक्ष सुमित सोनी, चेतन श्रीवास्तव,सोनू सोनी, अवधेश सोनी, सागीर अहमद, अभिषेक जायसवाल आदि द्वारा वस्त्रदान कर किया गया | जो भी व्यक्ति वस्त्र दान करना चाहे या असहाय व्यक्ति को वस्त्र की जरूरत हो वस्त्र सेवा बैंक दुद्धी में संपर्क कर सकता हैं | वस्त्र सेवा बैंक के खुलने का निर्धारित समय नित्य प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक हैं | इस मौके पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,पवन सिंह, देवेश मोहन,विकास जौहरी ,अवधेश सोनी,राजा अग्रहरी, रिजवान अहमद,सैकी सोनी, अनुराग अग्रहरी,दीपक सोनी आदि मौजूद रहें |

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close