सोनभद्र : अचेत संदिग्धावस्था में मिली किशोरी के मामले में चोपन थाने में 3 लोग पर हुआ मुकदमा दर्ज।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/06/img-20220625-wa00217850650355929354957-780x405.jpg)
डाला – सोनभद्र / संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि – सोन प्रभात
डाला सोनभद्र- स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ के कब्बाखाडी के जंगल में अर्ध नग्न अवस्था में खून से लथपथ किशोरी मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप शनिवार को तड़के सुबह 06:30 बजे चोपन थाना पुलिस व डायल 112 पीआरबी को सुचना मिली की एक किशोरी अर्धनग्न खून से लथपथ अवस्था पड़ी मिली है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोरी की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/06/img-20220625-wa00217850650355929354957-1024x484.jpg)
वहीं मामले को लेकर चोपन थानाध्यक्ष डाला चौकी इंचार्ज एवं एसओजी टीम मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच में जुटी और जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशोरी को कुछ युवक उसे जबरदस्ती स्कूटी पर बैठाकर जंगल में ले गए और छेड़छाड़ करने लगे विरोध करने पर बुरी तरह से मारने पीटने लगे जिससे मुंह का जबड़ा टूट गया। कपड़े भी फाड़ दिए सोर गुल करने पर उसके बाद आरोपित मौके से भाग निकले।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/06/img-20220625-wa00224484389475630070192-1024x514.jpg)
इस संबंध में चोपन थानाध्यक्ष के के सिंह व डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि चोपन थाना में तीन अभियुक्त विशाल अग्रहरि ,अभिषेक मोदनवाल ,व आर.एन मोदनवाल ,के खिलाफ 354ख 325 आईपीसी धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं और खोजबीन की जा रही हैं।
सोनभद्र: जंगल में मिली अर्द्धनग्न अवस्था में घायल बेसुध युवती मिली, पुलिस जांच में जुटी।