“विकास के मूलमन्त्र के साथ अबकी बार 400 के लक्ष्य को लोकसभा में भाजपा प्राप्त करेगी” – अनिल सिंह लोकसभा प्रभारी
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00293423670925600672265-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र स्थित रामलीला खेल मैदान के पास स्थित बहुउद्देशी हॉल में भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मंडल की कामकाजी बैठक आहूत की गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल सिंह जिला प्रभारी सोनभद्र, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ,संतोष खरवार विधानसभा प्रभारी दुद्धी रामसुंदर निषाद नगर अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन उपस्थित रहे , सर्वप्रथम मां भारती पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं चरण प्रसाद मुखर्जी के चित्र प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के साथ प्रारंभ हुई |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00282837958894880792763-1024x458.jpg)
मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मजबूत कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन द्वारा तय लक्ष्य एक बार फिर मोदी सरकार के लक्ष्य 400 के लिए बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य कर रही l बुथ स्तर की समितियों को मजबूत कर राजनीतिक भविष्य संवारने की बात कहीं | जिला अध्यक्ष नंदलाल ने भारतीय जनता पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सहित शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक से बूथ स्तर के कार्य समितियों की बारीकी से समीक्षा करते हुए कहाँ की निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले कार्यकर्ता जो दुद्धी परिक्षेत्र में संगठन का कार्य किए ऐसे माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज केंद्र में प्रमुख पद पर हैं | इन्हीं कार्यकर्ताओं में से जिला, प्रदेश एवं देश के भावी नेता मंत्री बनेंगे |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00293423670925600672265-1024x458.jpg)
कार्यक्रम के दौरान सभी आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मार्गदर्शन में संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान चलाए जा रहे हैं गांव चलो अभियान लाभार्थी, जनसंपर्क अभियान सहित अन्य अभियानों में सम्मिलित होकर अपने दायित्वों का निर्माण करना है।और अपने क्षेत्र के सभी बूथों को मजबूत करने के लिए समितियां के साथ समय-समय पर बैठक कर उन्हें मजबूत करते हुए लोगों को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को मतदान करने हेतु अपील भी करना है जिससे इस बार 400 के पार लोकसभा सीट जितने का लक्ष्य मोदी जी का पूरा हो सके और फिर से एक बार देश में मोदी जी की सरकार बन सके । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी के द्वारा की गई वही कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रेम नारायण मोनू सिंह के द्वारा किया गया इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा, राजन चौधरी, श्रवण सिंह गोंड़, रामनिवास सिंह तोमर, सोना बच्चा अग्रहरि दिलीप पांडे ईश्वर प्रसाद निराला, सुषमा गोंड़, रामेश्वर राय, डॉ चंदन गौड़, मीरा सिंह गौड़, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,मनीष जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता,कौशलेंद्र प्रताप सिंह हिमांशु चौरसिया गोलू जयसवाल रवि सिंह दीवान सिंह गौड़ दीपक अग्रहरि गोपाल सोनी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।