करें योग रहे निरोग मंत्र के साथ डाला स्थित रामलीला मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया

अनिल कुमार अग्रहरि -डाला, सोनभद्र (सोनप्रभात)
सोनभद्र डाला। पतंजलि योग पीठ से प्रशिक्षित ओबरा से आई योगाचार्य प्रिया वर्मा अपने शियोगी साथियों आरती रावत, पूजा रावत ने ग्रामीण छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराया। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे ,संदीप सिंह पटेल के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और अन्य लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के मौके पर शरीर को निरोग बनाने के लिए योग क्रिया का अभ्यास किया।
योगाचार्य प्रिया वर्मा ने कहा स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क के लिए नियमित योगाभ्यास करना बेहद जरूरी है। योग के माध्यम से शरीर के कई रोगों को दूर किया जा सकता है। योग की महत्ता देख दुनियाभर ने इसे अपनाया है। कोरोनाकाल में योग क्रिया के माध्यम से कई लोग होम आइसोलेशन के दौरान घर में ठीक हुए। कहा योग का जीवन में विशेष महत्व है। जिसे सभी को अपनाना चाहिए।