gtag('config', 'UA-178504858-1'); 04 शातिर बकरी चोर गिरफ्तार व 03 बकरी बरामद। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

04 शातिर बकरी चोर गिरफ्तार व 03 बकरी बरामद।

दुद्धी/ सोनभद्र – जितेन्द्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात 

दुद्धी/ सोनभद्र| पुलिस ने बकरी चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बकरी चोर ग्रामीण क्षेत्रों से रात्रि में बकरी की चोरी का इधर-उधर बेचा करते थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में कोतवाली दुद्धी पुलिस द्वारा बकरी चोर को दुद्धी हाथीनाला मार्ग से मय 01 नफर बकरी व 02 नफर बकरी के बच्चे के साथ 04- नफर अभियुक्तगण मन्जुरशाह पुत्र रमजानशाह नि0 ग्राम डूमरडीहा थाना दुद्धी,धीरज कुमार पुत्र स्व0 राजेश निवासी ग्राम डूमरडीहा, चिन्टू उर्फ रुस्तम पुत्र सुहेल निवासी दुद्धी , कलीमुल्ला पुत्र कमलुद्दीन निवासी ग्राम दीघुल को शुक्रवार सुबह 6.45 बजे दुद्धी हाथीनाला मार्ग से गिरफ्तार किया गया। 2 फरवरी को दसई पुत्र नान्हक निवासी ग्राम कादल थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के लिखित तहरीर के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 12/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व बकरियो की बरामदगी कर घटना का अनावरण किया गया। अभियुक्तगणो ने पूछताछ पर बताया कि इनका मुख्य पेशा बकरी चोरी है। ये सभी एक साथ चोरी की योजना बनाकर दिन / रात्रि में बकरी चोरी करते हैं। इनकी गिरफ्तारी से थाना क्षेत्र में बकरी चोरी की घटना पर रोकथाम लगेगी। अभियुक्त मंजूरशाह व धीरज पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुके है।गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम- उ0नि0 प्रेमनाथ , हे०का विरेन्द्र राय हे०का विजय प्रकाश ,पंकज कन्नौजियाका0 महेन्द्र कुमार मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close